सोनाली फोगाट की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। शुरुआती दिनों में माना गया कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। हर किसी ने इस बात को मान भी लिया था। लेकिन जैसी ही सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सबके होश उड़ गए। इस रिपोर्ट में सोनाली के शरीर में चोट के निशान का खुलासा हुआ। वहीं, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन अब उनके परिवार ने जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। परिवार का कहना है कि वह नहीं चाहते हैं सोनाली फोगाट का केस भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह हो।
Sonali Phogat: 'सुशांत सिंह जैसा न हो जाए..' सोनाली के केस में ड्रग की एंट्री पर परिजन करेंगे CBI जांच की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:49 PM IST
सार
सोनाली फोगाट की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, अब उनके परिवार ने सोनाली की हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन