बॉलीवुड गायिका सोना मोहपात्रा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कार्तिक आर्यन की एक वीडियो आने के बाद उन्हें महिला विरोधी बताया था। अब सोना ने खुलासा किया है कि अभिनेता सलमान खान की बुराई करने के बाद उन्हें रेप की धमकी मिली थी।
2 of 6
Sona Mohapatra
- फोटो : social media
दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर सोना को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था। यूजर ने सोना को टैग करते हुए लिखा, 'मैडम इतने बुरे दिन आ गए कि आपका नाम ट्विटर पर सर्च कर रहे हैं और चारों तरफ हिन्दूफोबिया ही दिख रखा है?'
3 of 6
सोना महापात्रा और इरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए सोना ने लिखा, 'मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मुझे 2 साल पहले एक मुस्लिम संस्थान से धमकी भरी चिट्ठियां मिली थीं क्योंकि मैंने एक गाना गाया था। जब मैंने सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकी तक दी गई थी।'
4 of 6
कार्तिक आर्यन और सोना मोहापात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सोना ने कार्तिक आर्यन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। ये सारा मामला कार्तिक के उस वीडियो की वजह से शुरू हुआ जिसकी सोना ने आलोचना की थी।
सोना मोहपात्रा ने कार्तिक आर्यन पर ये आरोप ट्विटर पर उन्हें टैग करते हुए लगाया है। सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बड़े दुख की बात है कि सुर्खियां बटोरने के लिए आप कैसे अपने पीआर के लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। कैसे आपके बेवकूफ डायलॉग वाले वीडियो पर 'सभी' 'सोशल मीडिया यूजर' मुझे 'भला-बुरा' बोल रहे हैं। मुझे लगा आपको अपनी मूर्खता का एहसास हो गया होगा।'