हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने खुलासा किया है कि वेब सीरीज 'क्वीन' में जयललिता के साक्षात्कारकर्ता का किरदार पहले उन्हें ऑफर हुआ था, लेकिन कुछ नैतिक कारणों की वजह से उन्होंने यह किरदार निभाने से मना कर दिया था। सिमी कहती हैं, 'मुझे नहीं लगता की हम कुछ इंटरव्यू को देखकर एक दिवंगत व्यक्ति के किरदार को फिर से जीवित कर सकते हैं ! यह बात नैतिक रूप से बिल्कुल सही नहीं है, खासकर तब जब वह इंसान इस दुनिया में न रहा हो।'
2 of 4
Simi Garewal
- फोटो : amar ujala mumbai
प्रतिष्ठित मेजबान के रूप में विख्यात अभिनेत्री ने कहा, 'सीरीज के निर्माताओं ने कई बार मेरे ऑफिस में फोन किया। लेकिन एक गुजर चुके व्यक्ति के साथ इंटरव्यू का अभिनय करना मुझे सही नहीं लगा। ये तो हो ही नहीं सकता था, क्योंकि ये जबरदस्ती जैसा लगेगा और मेरे स्टैण्डर्ड को भी नुकसान पहुंचाएगा। इसे ठुकरा देने के मेरे नैतिक कारण हैं। लेकिन यह किसी भी तरह से, शो की गुणवत्ता को नहीं दर्शाता है। वह हमारे समय की सबसे अदम्य महिलाओं में से एक हैं। उनकी कहानी को फिर से लिखने के लिए मैं निर्माताओं का धन्यवाद करती हूं, और उनकी सफलता की कामना करती हूं।'
3 of 4
simi garewal
- फोटो : file photo
निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन और प्रशांत मुरुगेसन चाहते थे कि सिमी खुद इस टीवी सीरीज में जयललिता के इंटरव्यू की भूमिका निभाए। इसके बारे में बात करते हुए गौतम मेनन कहते हैं, 'हम चाहते थे कि शो में ऐसा कलाकार हो जो शक्ति से जुड़ सके, और उनके जीवन के सबसे स्पष्ट पहलुओं को सामने ला सके। ऐसा करने के लिए सिमी ग्रेवाल से बेहतर कौन होगा? मेहमानों के साथ सहानुभूति रखने की उसकी क्षमता ने उसे एकदम फिट बना दिया। हालांकि, यह काम नहीं किया। हमने अंततः लिलेट दुबे को कास्ट किया। वह एक बेहतरीन टॉक शो होस्ट करती हैं।'
4 of 4
राम्या कृष्णनन
- फोटो : instagram
बाहुबली की शिवगामी देवी यानी राम्या कृष्णन वेब सीरीज 'क्वीन' में जयललिता की भूमिका में दिखाई देंगी। 'क्वीन' शक्ति शेषाद्रि की कहानी बताती है, जो एक युवा लड़की थी, जो एक राज्य की टॉपर थी, एक सुपरस्टार अनिच्छुक नायिका और बाद में सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री थी।
पढ़ें: स्वैग से हुआ 'टाइगर बेबी फिल्म्स' का इंस्टाग्राम पर स्वागत, सेलेब्स ने शेयर की मजेदार तस्वीरें