फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddharth Roy Kapur to release Filmmaker Pan Nalin Last Film Show in India on October 14

Last Film Show: इस दिन रिलीज होगी पान नलिन की 'लास्ट फिल्म शो', सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया एलान

Tue, 13 Sep 2022 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Sep 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Roy Kapur to release Filmmaker Pan Nalin Last Film Show in India on October 14
सिद्धार्थ रॉय कपूर-पान नलिन - फोटो : सोशल मीडिया

देश के प्रतिभाशाली फिल्ममेकर नलिन कुमार पांड्या उर्फ पान नलिन की फिल्में दुनियाभर में कमाल करती हैं। देश में भले ही कम लोग उनके काम और फिल्मों से रूबरू हों, लेकिन विदेशों में उनकी फिल्मों की खूब धूम रही है। पान नलिन की एक मूवी 'लास्ट फिल्म शो' को फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आज इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 'लास्ट फिल्म शो' 14 अक्तूबर 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

गुजराती में है यह टाइटल
बता दें कि 'लास्ट फिल्म शो' का गुजराती में टाइटल 'छेल्लो शो' है। मूल रूप से गुजराती भाषा की इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पिछले साल जून में ट्रिबेका फिल्म महोत्सव में ओपनिंग फिल्म के रूप में किया गया था। फिल्म ने स्पेन में 66वें वलाडोलिड फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीते। 'लास्ट फिल्म शो' सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मॉनसून फिल्म्स, छेल्लो शो एलएलपी और मार्क डुएल द्वारा निर्मित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साहित हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर
पान नलिन किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वह 'सम्सरा', 'वैली ऑफ फ्लावर्स' और 'एंग्री इंडियन गॉडेसेज' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'लास्ट फिल्म शो' के जरिए उनके साथ जुड़कर सिद्धार्थ रॉय कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। फिल्म को लेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर का कहना है कि वह नलिन के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'यह 'लास्ट फिल्म शो' को रिलीज करने का सही समय है, क्योंकि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें थ्रिल भी है और मैजिक भी है। 

विज्ञापन

पान नलिन ने कही यह बात
बता दें कि यह फिल्म सौराष्ट्र के नौ वर्षीय एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिनेमा से प्यार है। पान नलिन भी सिद्धार्थ रॉय कपूर का साथ पाकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ साझेदारी करके वह भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म और एंटरटेनमेंट को लेकर सिद्धार्थ के अंदर अलग ही जुनून है। उनकी मदद से हम भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश में हैं। गुजरात के अलावा पूरे देश में यह रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से भी उत्साहित हूं कि भारत में भी यह फिल्म उसी समय रिलीज होगी, जब यह यूएसए, इटली और जापान में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed