दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन और उनका ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रुति और शांतनु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब अभिनेत्री श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि वह सबसे पहले अपने प्रेमी शांतनु हजारिका को 'आई लव यू' कहने वाली थीं।
Shruti Haasan Santanu Hazarika: श्रुति हासन ने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को लेकर किया यह खुलासा, देखिये वीडियो
दरअसल, रविवार को इंस्टाग्राम पर श्रुति हासन ने कपल्स चैलेंज में हिस्सा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिया। वीडियो में शांतनु और श्रुति हासन ने एक-दूसरे को लेकर कई सवालों के जवाब दिये।
श्रुति हासन ने 'पहले किसकी दिलचस्पी थी' सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शांतनु हजारिका की ओर इशारा किया। उसी वक्त शांतनु ने श्रुति हासन की ओर अपना सिर झुका लिया और फिर दोनों सिर हिलाने लगे। इसके बाद जब सवाल आया कि 'किसने पहले आई लव यू कहा था', इस पर श्रुति हासन मुस्कुराई और खुद की ओर इशारा किया।
शांतनु ने भी अपना सिर उसकी ओर झुका लिया। जब उनसे पूछा गया कि 'कौन ज्यादा प्रोटेक्टिव है' तो दोनों ने एक-दूसरे की तरफ इशारा किया। इस बात से दोनों सहमत थे कि वह एक-दूसरे के प्रति प्रोटेक्टिव हैं। इसके बाद जब पूछा गया कि कौन ज्यादा खाता है, इस पर श्रुति ने शांतनु की तरफ इशारा किया।
श्रुति और शांतनु से जब पूछा जाता है 'सबसे अधिक पैसा कौन खर्च करता है' इस पर शांतनु अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति की तरफ इशारा करते हैं। वहीं श्रुति हासन भी इस बात पर सहमत होती हैं। इस इंस्टाग्राम वीडियो में जब उनसे पूछा जाता है 'पहले कौन सोता है' तो इसका जवाब देते हुए श्रुति हासन ब्वॉयफ्रेंड शांतनु की ओर इशारा करती हैं। यह एक मजेदार वीडियो है जिसे इंस्टाग्राम पर अब तक 1 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram