साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी श्रुति हासन हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में सक्रिय हैं। कम ही लोगों को पता है कि श्रुति एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2009 में फिल्म लक से डेब्यू किया, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। 28 जनवरी 1986 को जन्मीं श्रुति के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
shruti haasan
- फोटो : file photo
श्रुति ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज से साइकोलॉजी से की। म्यूजिक सीखने के लिए श्रुति कैलिफोर्निया गईं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म चाची 420 में एक गाना भी गाया है। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दिल तो बच्चा है जी, रमैया वस्तावैया, वेलकम बैक और गब्बर जैसी फिल्में कीं।
3 of 6
shruti haasan
- फोटो : file photo
श्रुति हासन के पैरेंट्स जहां फिल्मों में बहुत हिट रहे वहीं वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कई फिल्में रहीं जो सुपरहिट थीं। उन्होंने वारनम आयिरम (2008), पृथ्वी (2010), येननामो येधो (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया।
श्रुति हासन के पिता कमल हासन के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। कमल हासन और सारिका दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसी बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी की। शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा पैदा हुई।
5 of 6
shruti haasan
- फोटो : file photo
श्रुति की निजी जिंदगी की बात करें तो वो इटैलियन एक्टर माइकल कोर्सेल को डेट कर रही हैं। माइकल लंदन में रहते हैं। श्रुति जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बीते दिनों उन्होंने माइकल की मुलाकात अपनी मां सारिका से करवाई थी। वहीं माइकल भी जब भारत आए तो श्रुति के साथ एक शादी में शामिल हुए। इस दौरान वो कमल हासन से मिले। श्रुति अक्सर माइकल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।