{"_id":"606c88ad8ebc3ed3a24025d7","slug":"shraddha-kapoor-in-maldives-rohan-shreshtha-really-joins-the-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, क्या ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी हैं साथ में ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, क्या ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी हैं साथ में ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर रही हैं। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि अभिनेत्री इन दिनों फुल ऑन वैकेशन मूड में हैं। एक बार फिर श्रद्धा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी उनके साथ हैं।
Trending Videos
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, श्रद्धा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो समंदर किनारे लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वहीं श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लग्जूरियस ब्रेकफास्ट की तस्वीरें भी दिखाई हैं। तस्वीरें तो फैंस को काफी पसंद आ ही रही हैं साथ ही लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि वहां उनके साथ रोहन श्रेष्ठ भी हैं।
3 of 5
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
अब ऐसा लगे भी क्यों न, दरअसल, रोहन ने भी हुबहु ऐसी ही दिखने वाली जगह और ब्रेकफास्ट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। तो ऐसे में यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि दोनों साथ में ही है। बता दें कि तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, वापस प्रकृति के पास। वैसे बता दें कि फैंस को श्रद्धा का यह लुक काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
वहीं श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'चलो वहीं सेटल हो जाते हैं।' बता दें कि श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों के रिश्ते की बात किसी से छुपी भी नहीं है। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अब निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'नागिन' और 'चालबाज इन लंदन' जैसी प्रॉजेक्ट्स में भी दिखेंगी। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धा आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।