दीपावली से ठीक पहले दिल्ली एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट के लगाए गए पटाखों पर पाबंदी के बाद फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया में लोगों के मिले-जुले रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। इसी मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट ने भी अपनी राय रखते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की थी।
लेकिन उन्हें क्या पता था कि दोनों की ये सलाह लोगों को इतनी नागवार गुजरेगी कि ट्रोलर्स उनपर टूट पड़ेगे। सोशल मीडिया में ट्रोलर्स ने नए जमाने की इन दोनों अभिनेत्रियों पर भद्दें कमेंट्स कर डाले। जानें, किस तरह से ट्रोल हुईं ये दोनों एक्ट्रेस...
श्रद्धा कपूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने पालतू जानवर के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'दीपावली नजदीक आ रही है, प्रकाश के इस त्यौहार में आवाजों का इस्तेमाल न करें, इस दौरान खूब ध्वनि प्रदूषण के साथ वायु प्रदूषण होता है। कृपा कर अपने वातावरण को साफ रखें, जानिए फिर क्या हुआ...
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, ' ये तो बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से हिप्पोक्रेसी की हद है। दिवाली पर पटाखे जलाने से मना करो। मगर अपनी फिल्मों के प्रमोशन पर जमकर आतिशबाजी करो। कुछ इसी तरह अन्य लोगों ने भी दोनों एक्ट्रेस को निशाने पर लिया।