मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रियालंस इंडस्ट्रीज की एनुअल मीटिंग को संबोधित किया । एक ओर मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर कई बड़े ऐलान किए । वहीं दूसरी ओर उनके बेटे आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका को लेकर इस मीटिंग में पहुंचे ।
ऑडियंस में बैठे श्लोका और आकाश की फोटो सामने आई है । इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्लोका शादी के बाद अंबानी परिवार का बिजनेस संभाल सकती हैं । साथ में आकाश की दादी कोकिलाबेन भी बैठी नजर आईं । बता दें कि जियो का पूरा प्रोजेक्ट ईशा और आकाश ही हैंडल कर रहे हैं । मीटिंग में ईशा भी मौजूद रहीं ।
बता दें कि 30 जुन को आकाश और श्लोका की सगाई हुई है । इस मौके पर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में शानदार पार्टी का आयोजन किया था । सगाई पर श्लोका ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था । वहीं आकाश मरून कलर की शेरवानी में नजर आए थे ।
पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के अलावा राजनेतओं और बिजनेस टाइकून को भी इनवाइट किया गया था । इसमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सचिन तेंदुलकर, परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार्स मौजूद थे।
सगाई के मौके पर आकाश की मां नीता अंबानी ने 'हे शुभारंभ' गाने पर क्लासिकल डांस किया था । वहीं ईशा अंबानी ने भाई की सगाई की खुशी में 'घूमर' गाने पर नाची थीं । ईशा और नीता के डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे ।