बड़े पर्दे से काफी समय से गायब अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। जिसके बाद वो वैक्सिनेशन लेने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने अनुभव को साझा किया है।
Covid-19 वैक्सीन लगवाने के बाद शिल्पा शिरोडकर ने शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मुझे विज्ञान पर भरोसा है'
शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपने वैक्सिनेशन के एक्सपीरियंस को साझा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें बुधवार को साइनोफर्म वैक्सीन की एक जैब मिली है और 21 दिनों के बाद उन्हें अगली खुराक मिलेगी। शिल्पा ने कहा कि उन्हें टीका लगवाने को लेकर कोई संकोच नहीं था क्योंकि उन्हें विज्ञान पर पूरा भरोसा है।
आगे शिल्पा ने बताया कि 'मेरे मन में कोई चिंता नहीं थी। मैंने अपने परिवार, मेरी बहन (अभिनेता नम्रता शिरोडकर) से बात की और उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया। हम सभी को इसे एक ना एक दिन तो लेना ही होगा। मुझे हमेशा से यकीन था कि मैं एक बार टीकाकरण करवाऊंगी, जब इस पर स्पष्टता होगी। मुझे सिस्टम पर भरोसा है और मुझे विज्ञान पर भरोसा है।'
शिल्पा ने ये भी कहा कि टीका लगने के बावजूद वो अभी भी COVID-19 के खिलाफ अपनी सुरक्षा को कम नहीं होने देंगी। जिसने 2019 के अंत में चीन में उभरने के बाद से विश्व स्तर पर 19 लाख से अधिक लोगों की जान ली है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरों से इसका पालन जारी रखने का आग्रह किया। इसके अलावा शिल्पा ने बताया है कि उनके पति और बच्चे अगले हफ्ते वैक्सिनेशन करवाएंगे।
बता दें कि शिल्पा ने दुबई में वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और उनकी बाजू पर छोटी सी पट्टी बंधी हुई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'वैक्सिनेटेड और सुरक्षित....ये न्यू नॉर्मल है....2021 मैं आ रही हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by Shilpa Shirodkar (@shilpashirodkar73)
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' को पूरा करेंगे निर्देशक, इस तरह देंगे अभिनेता को ट्रिब्यूट