एक्ट्रेेस शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 20 नवंबर 1969 को जन्मीं शिल्पा ने महज 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। शिल्पा को एक्टिंग विरासत में मिली। उनकी मां गंगू बाई मराठी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस थीं तो वहीं दादी मीनाक्षी शिरोडकर एक एक्ट्रेस रह चुकी थीं।
2 of 7
shilpa shirodkar, akshay kumar
- फोटो : file photo
1989 में शिल्पा ने फिल्म भ्रष्टाचार से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। शिल्पा को पहचान मिली साल 1990 में आई फिल्म किशन कन्हैया से। फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने 'राधा बिना' में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर थे।
3 of 7
shilpa shirodkar
- फोटो : file photo
इसके बाद शिल्पा ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।
4 of 7
shilpa shirodkar
- फोटो : file photo
करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की एक बेटी है। शिल्पा की शादी के बाद उनकी बहन नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में एंट्री ली।
5 of 7
shilpa shirodkar
- फोटो : file photo
शिल्पा का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं 10वीं फेल हूं लेकिन मुझे इसको लेकर कोई गम या शर्म नहीं है। मैं शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थी इसलिए अच्छा हुआ जो एक्टिंग की फील्ड में आ गई, हालांकि जब विदेश में थी तो महसूस हुआ कि अगर पढ़ी-लिखी होती तो वहां जॉब कर सकती थी।'