अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को इस साल बॉलीवुड में तीन दशक पूरे हो गए हैं। इस अंतराल में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। बीते दिनों अभिनेत्री की फिल्म 'सुखी' रिलीज हुई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर पाने में नाकाम साबित रही। शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वह अब फिल्मों में बहुत ज्यादा काम नहीं करेंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
Shilpa Shetty: बहुत ज्यादा फिल्में करने के मूड में नहीं शिल्पा, सिनेमा से दूरी की अभिनेत्री ने बताई यह वजह
शिल्पा शेट्टी का कहना है, 'मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहती हूं। मैं अब सिर्फ अपने दोनों बच्चों पर पूरा ध्यान देना चाहती हूं, क्योंकि दोनों बड़े हो रहे हैं। अब मैं सिर्फ उन्हीं प्रोजेक्ट को हाथ में लूंगी, जो वक्त देने लायक होंगे। यह मेरा इस साल काफी सोच-समझकर लिया गया फैसला है। बेशक आप मुझे कम फिल्मों में देखेंगे, लेकिन वे शानदार होंगी'।
शिल्पा ने कहा, 'फिल्म मेकिंग का दायरा बदल गया है। ओटीटी, अलग-अलग कंटेंट और तमाम सितारों की आमद के बाद फिल्म इंडस्ट्री किसी भी फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले दो बार विचार कर रही है। मुझे यह देखना होगा कि मैं किस दिशा में जाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि एक कलाकार के रूप में, जो कुछ भी मुझे उत्साहित करेगा, उस पर काम किया जाएगा'।
Dream Girl 2: दिल का टेलीफोन बजाने आ गई है पूजा, जानें किस ओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान-अनन्या की ड्रीम गर्ल 2
इससे पहले एक इंटरव्यू में में शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि वह ऐसी शख्स हैं, जो अतीत के बारे में नहीं सोचतीं। उन्होंने कहा था, 'मैं अतीत को केवल तभी याद करती हूं जब मुझे इसे वर्तमान समय में एक सबक के रूप में इस्तेमाल करना होता है'। यह आपका अतीत है जो आपको उस व्यक्ति के रूप में ढालता है जो आप हैं। मैं कई बार सोचती हूं कि मुझे लोगों से जो प्यार मिलता है, वह कैसे मिलता है। खुशी होती है कि इतने लोगों में मैंने अपने लिए जगह बनाई'।
Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी ने छोड़ा पति का साथ? राज कुंद्रा ने पोस्ट के जरिए किया अलगाव का एलान
शिल्पा शेट्टी के मुताबिक, वर्तमान में जीना उनकी जिंदगी का एक मंत्र है, जिसे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में अपनाया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'जीवन इतना अप्रत्याशित है कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि आपकी किस्मत में क्या है। इसलिए मैं अतीत और भविष्य के बारे में नहीं सोचती हूं। मैं जहां हूं और जैसे भी हूं, उसमें खुश हूं। मुझे लगता है कि जो कुछ भी घटित होता है, वह बेहतर के लिए होता है, यहां तक कि कुछ खराब भी किसी बेहतरी के लिए ही होता है'।
Falguni Pathak: फाल्गुनी पाठक के नाम पर हुई ठगी में पुलिस को बड़ी सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार