{"_id":"60beebff8ebc3e09d22b6818","slug":"shilpa-shetty-birthday-special-shilpa-shetty-lifestyle-net-worth-income-house-in-burj-khalifa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबई के पॉश इलाके में बंगले से लेकर करोड़ों के रेस्टोरेंट तक, इन लग्जरी चीजों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबई के पॉश इलाके में बंगले से लेकर करोड़ों के रेस्टोरेंट तक, इन लग्जरी चीजों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
शिल्पा शेट्टी जन्मदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा 8 जून यानी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 46 साल की शिल्पा आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती हैं। शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी साल उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' भी रिलीज हुई।
लग्जरी लाइफ जीती हैं शिल्पा
शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी Samisha Shetty Kundra के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा वह कई लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं। इसके अलावा शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में शादी की सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी।
2 of 8
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
हालांकि अब ये फ्लैट शिल्पा के पास है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। साल 2015 में इस फ्लैट के बिकने की खबर सामने आई थी। राज कुंद्रा भी अपनी पत्नी के हर महंगे शौक को शिद्दत के साथ पूरा करते हैं। समंदर किनारे बसा शिल्पा का मुंबई वाला घर बेहद फेमस है।
3 of 8
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/theshilpashetty
इसके अलावा भी देश-विदेश में शिल्पा के कई आलीशान घर हैं, जो उन्हें राज कुंद्रा से तोहफे में मिले हैं। शादी के तुरंत बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा को ये मुंबई वाला बंगला गिफ्ट किया था, क्योंकि शिल्पा हमेशा से एक सी-फेसिंग घर में रहना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी अपने घर की फोटोज़ फैन्स संग शेयर करती रहती हैं। उनके घर में प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, व अन्य लग्ज़री सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत मैंशन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Social media
इसके अलावा शिल्पा ने और्गेनिक खेती करने के लिए एक बड़ा सा गार्डन भी बनवाया है। अक्सर वे यहां से सब्जियां तोड़ती दिख जाती हैं। ऱाज कुंद्रा ने उन्हें सगाई में सबसे महंगी अंगूठी भी पहनाई थी। उस वक्त उस अंगूठी की कीमत तीन करोड़ रुपये थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।