अमित मासुरकर के निर्देशन में बन रही अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' के निर्माताओं पर बजट का एक बड़ा बोझ बढ़ने वाला है। फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय राज को छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसलिए, निर्माताओं ने विजय को फिल्म से निकाल दिया है। अब निर्माताओं को अपनी फिल्म फिर से शूट करने की जरूरत है।
2 of 5
विजय राज
- फोटो : file photo
फिल्म 'शेरनी' का दूसरा शेड्यूल कुछ ही दिनों पहले बालाघाट में शुरू हुआ था। इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले मार्च के महीने में हुई थी। तब से ही विजय राज इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं। अब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है। इसलिए, निर्माताओं को फिर से उन दृश्यों को फिल्माना पड़ेगा जिसमें विजय राज उपस्थित रहे।
3 of 5
विजय राज
- फोटो : file photo
इस हिसाब से प्रोडक्शन हाउस को हर रोज लगभग 20 लाख रुपये का घाटा सहना पड़ेगा। हालांकि, कहानी में कोई बदलाव नहीं किया गया है इसलिए विजय राज की जगह किसी और कलाकार को फिल्म में जगह दी जाएगी। 29 अक्टूबर को फिल्म 'शेरनी' के सेट पर शूटिंग के दौरान विजय राज पर एक सहायक निर्देशक ने आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें गलत ढंग से छुआ है।
4 of 5
विजय राज
- फोटो : file photo
हालांकि, विजय अपनी सफाई में कहते रहे कि उन्होंने सिर्फ कंधे पर हाथ रखा था और उनकी भावना गलत नहीं थी। लेकिन, जब प्रोडक्शन के लोगों ने विजय पर दबाव बनाया तो उन्होंने उस पीड़िता से माफी मांगी। विजय के माफी मांगने से पीड़िता को तसल्ली नहीं हुई इसलिए उसने विजय के खिलाफ पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कर दी।
5 of 5
विजय राज
- फोटो : file photo
'शेरनी' के सेट पर हुई घटना के तीन दिन बाद पुलिस में केस दर्ज हुआ और सभी कलाकारों की उपस्थिति में विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मंगलवार को ही विजय राज जमानत पर रिहा भी हो गए। फिल्म की शूटिंग अब भी लगातार चल रही है लेकिन विजय अब इसका हिस्सा नहीं हैं।
पढ़ें: 'सूर्यवंशी' से पहले टीवी पर बच्चों के बीच खिलेगा 'सिंबा', रोहित शेट्टी ने शुरू की इस नई सीरीज की शूटिंग