फिल्म 'इश्क विश्क' से अमृता राव और शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाहिद और अमृता के अलावा एक और अभिनेत्री भी थीं जिन्होंने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये अभिनेत्री थीं शहनाज ट्रेजरीवाला। बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और ट्रैवल राइटर शहनाज ट्रेजरी का जन्म 29 जून, 1981 को मुंबई में हुआ था। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन पर एक फोटोग्राफर की नजर पड़ी और मॉडलिंग करने का मौका मिल गया। इसके बाद एमटीवी नेटवर्क्स एशिया के एमटीवीज मोस्ट वॉन्टेड प्रोग्राम में वीडियो जॉकी का काम करने से पहले उन्होंने कुछ ऐड किए थे।
पारसी फैमिली में जन्मी शहनाज ग्रैजुएशन करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। वहां उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर और फिल्म संस्थान से मेथड एक्टिंग की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने राइटिंग का कोर्स भी किया।
2 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला
- फोटो : Social Media
शहनाज के पिता मरीन इंजीनियर थे। शहनाज में अपनी पढ़ाई मुंबई और न्यूयॉर्क से की थी। फिल्मों में आने से पहले ही वो टेलीविजन पर काफी नाम कमा चुकी थीं। शहनाज का पेप्सी का ऐड काफी मशहूर हुआ था। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले साल 2001 में शहनाज ने तेलुगु फिल्म 'एढुरुलेनी मनिषि' में काम किया गया था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखा।
3 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला
- फोटो : Social Media
फिल्म में वो सेंकड लीड में थीं लेकिन शहनाज को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के बाद शहनाज 'डेल्ही बेली', 'रेडियो' और 'लव का दी एंड' 'आगे से राइट' जैसी कई और हिंदी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि इन फिल्मों से उनका करियर का चल नहीं पाया और वो यूएस चली गईं। शहनाज वहां पर जाकर एक ट्रेवल व्लॉगर बन गईं।
4 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला
- फोटो : Social Media
शहनाज को राइटिंग का शौक है। उन्होंने कई ब्रांड के लिए ट्रैवल आर्टिकल भी लिखे हैं। इसके अलावा, उन्होंने ट्रैवल शोज भी होस्ट किए हैं। उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'लव का द एंड' का स्क्रीनप्ले लिखा है। इसके साथ ही शहनाज ने फिल्म 'डेल्ही-बेली', 'मैं और मिस्टर राइट', 'हम-तुम', 'उमर', 'आगे से राइट', 'रेडियो' 'वन लाइफ टू लिव' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।शहनाज में यूएस में कई सीरियल्स में भी काम किया।
5 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला
- फोटो : Social Media
जब शहनाज न्यूयॉर्क में थीं तो वहां उन्हें अमेरिकन शो 'वन लाइफ टू लिव' में बड़ा रोल मिला। इस शो के साथ वो तीन साल जुड़ी रहीं। इसके बाद 2015 में शहनाज अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा 'ब्राउन नेशन' से जुड़ गईं। हालांकि साल 2017 में शहनाज एक बार फिर से बॉलीवुड में नजर आईं। शहनाज टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आई थी।