श्रद्धा कपूर मालदीव से लौट आई हैं। वह वहां अपने कजिन प्रियांक शर्मा के शादी के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। प्रियांक और शजा मोरानी की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अब बरात के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें श्रद्धा कपूर का लुक देखते ही बनता है।
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, बरात में अभिनेत्री ने जमकर किया डांस
प्रियांक शर्मा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। मालदीव में हुई इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त पहुंचे। श्रद्धा कपूर पारंपरिक अवतार में नजर आईं। श्रद्धा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। साथ ही गुलाबी रंग की पगड़ी और सनग्लासेस उनको कूल लुक दे रहे थे। यह तस्वीर प्रियांक के बरात की है। जहां श्रद्धा ने प्रियांक और शजा के साथ जमकर डांस भी किया।
View this post on Instagram
शादी का थीम सफेद और गुलाबी रंग रखा गया था। वीडियो में नजर आ रहे प्रियांक शर्मा ने सफेद रंग की शेरवानी और सफेद रंग की ही पगड़ी पहन रखी है। ढोल नगाड़े की थाप पर सभी डांस करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रियांक को पगड़ी पहनाई जा रही है। उनके पास ही उनकी मां पद्मिनी कोल्हापुरे खड़ी हैं। उन्होंने आसमानी रंग की साड़ी के साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज पहन रखा है।
View this post on Instagram
इससे पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी आई थीं। जिसमें प्रियांक और शजा की हल्दी की रस्म निभाई गई। बता दें कि शजा निर्माता करीम मोरानी की बेटी हैं। वह सहायक निर्देशक के तौर पर ऑलवेज कभी कभी और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Taapsee Pannu News: तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी: आयकर छापे पर तीन ट्वीट कर उठाए सवाल, लिखा- 5 करोड़ मैंने कभी लिए ही नहीं