फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शमिताभ' में बिग बी के साथ काम कर चुका ये एक्टर गिरफ्तार, सैलून कर्मचारी पर किया चाकू से हमला

Mon, 27 May 2019 12:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 27 May 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Shamitabh actor Abhimanyu Chaudhary arrested after hitting saloon employee with knife
Abhimanyu Chaudhary - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु चौधरी (Abhimanyu Chaudhary) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ 'शमिताभ' (Shamitabh) फिल्म में काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो अभिमन्यु पर सैलून के एक कर्मचारी पर चाकू मारने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की ओशीवारा पुलिस ने अभिमन्यु चौधरी और उनके दोस्त अभिनव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। अभिमन्यु एक्टर के साथ-साथ मॉडल भी हैं। 

Shamitabh actor Abhimanyu Chaudhary arrested after hitting saloon employee with knife
Abhimanyu Chaudhary - फोटो : instagram

पुलिस के मुताबिक सैलून के कर्मचारी ने गलत तरीके से एक लड़की को छूने की कोशिश की थी। इसके बाद लड़की ने अभिमन्यु को फोन किया। अभिमन्यु सैलून अपने दोस्त अभिनव के साथ पहुंचे और गुस्से में सैलून के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। खबरों की मानें तो अभिमन्यु ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कर्मचारी को पहले मोलेस्ट करने की कोशिश की थी।

Shamitabh actor Abhimanyu Chaudhary arrested after hitting saloon employee with knife
Abhimanyu Chaudhary - फोटो : instagram

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिमन्यु और उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 324 और 326 लगाई है। कहा जा रहा है कि पीड़ित लड़की ने घटना के चार दिन बाद सैलून के कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सैलून के कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamitabh actor Abhimanyu Chaudhary arrested after hitting saloon employee with knife
Abhimanyu Chaudhary - फोटो : instagram

सैलून के कर्मचारी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें, एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' अनुराग का किरदार निभाने के लिए अभिमन्यु चौधरी का भी नाम सामने आया था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि अनुराग बसु का रोल अभिमन्यु निभाएंगे। हालांकि यह खबरें मात्र अफवाह साबित हुईं और अनुराग का रोल पार्थ सामथान को मिला। जहां एक ओर अभिमन्यु चौधरी पुलिस केस झेल रहे हैं तो वहीं एक और टीवी एक्टर पर रेप का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Shamitabh actor Abhimanyu Chaudhary arrested after hitting saloon employee with knife
karan oberoi - फोटो : file photo

5 मई को करण ओबेरॉय को मुंबई पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना था कि लड़की झूठ बोल रही है।इस बीच करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत करके बताया है कि उनपर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला किया है। पीड़िता ने बताया कि उन्हें धमकी मिली है कि वो अपना केस जल्द वापस ले लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed