{"_id":"585b87a44f1c1ba107e39dd6","slug":"shahrukh-khan-tweet-on-social-media-for-sunny-leone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने सनी लियोन से कहा- 'अब आ भी जाओ', सनी ने भी सरेआम दे दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने सनी लियोन से कहा- 'अब आ भी जाओ', सनी ने भी सरेआम दे दिया ये जवाब
Thu, 22 Dec 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने सनी लियोन को भी मौका दिया है। इससे साबित होता है कि शाहरुख को अपनी फिल्म में सिर्फ टैलेंट चाहिए। सनी लियोन ने फिल्म में एक आइटम नंबर किया है।
शाहरुख ने सनी लियोन से कहा- 'अब आ भी जाओ', सनी ने भी सरेआम दे दिया ये जवाब
2 of 5
सनी ने गाने 'लैला मैं लैला’ पर डांस कर ये साबित कर दिया है कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इसकी एक झलकी हम फिल्म के ट्रेलर में भी देख चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सनी ने ट्वीट करके शाहरुख खान और रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया को धन्यवाद किया था।
शाहरुख ने सनी लियोन से कहा- 'अब आ भी जाओ', सनी ने भी सरेआम दे दिया ये जवाब
3 of 5
अब फिल्म का ये गाना भी रिलीज हो चुका है। गाना रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखी गई। यहां तक कि शाहरुख खान भी बेचैनी संभाल नहीं पाए और उन्होंने खुद ट्वीट करके सनी से पूछ लिया, ‘कब से खामोश हुए हो जाने-जहां कुछ तो बोलो, क्या अभी और सितम ढाने को जी चाहता है? अब आ जाओ… ।’
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख ने सनी लियोन से कहा- 'अब आ भी जाओ', सनी ने भी सरेआम दे दिया ये जवाब
4 of 5
शाहरुख खान के इस ट्वीट का सनी ने बहुत ही शानदार रिप्लाई किया है। सनी लियोन ने शाहरुख खान को लिखा है, ‘थोड़ा और इंतजार करो मेरी जान, जल्दी आ रही हूं मिस्टर किंग खान….।’ आपको बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी खास रोल्स में दिखेंगे।
विज्ञापन
शाहरुख ने सनी लियोन से कहा- 'अब आ भी जाओ', सनी ने भी सरेआम दे दिया ये जवाब
5 of 5
इनके अलावा एक्टर मोहम्मद जीशान आयूब भी फिल्म में खास भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म की सीधी टक्कर ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म काबिल से है। दोनों स्टार्स में से कोई भी अपने कदम पीछे खींचने वाला नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।