48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का उद्घाटन करने वाले एक्टर शाहरुख खान सिंगर कैलाश खैर के साथ पहली बार अजीब सी हरकत करते दिखे...आइए जानते हैं आखिर क्या कर बैठे किंग खान..
बता दें कि आईएफएफआई का उद्घाटन शाहरुख खान ने किया था जिसके चलते किंग खान का स्टेज पर 'किंग साइज' वेलकम भी किया गया था। शाहरुख ने स्टेज पर भारतीय सिनेमा की परिभाषा को समझाया। लेकिन इन सबके बाद किंग खान कैलाश के साथ जंगली डांस करते नजर आए।
बता दें कि कॉन्सर्ट नाइट के दौरान कैलाश खैर ने शाहरुख को स्टेज पर लाकर नचाया। शाहरुख ने कैलाश के सॉन्ग 'चक दे फट्टे' पर जंगलियों वाला डांस किया। इतना ही नहीं शाहरुख, कैलाश के साथ स्टेज पर बहुत देर तक कूदते रहे।
वहीं, इसके बाद शाहरुख डायरेक्टर फराह खान के साथ पार्टी में व्यस्त हो गए। दोनों नें ही यहां जमकर लुफ्त उठाया। गौरतलब है कि फिल्म फेस्टिवल में 'एस दुर्गा' और 'न्यूड' की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है। फिल्म मेकर हंसल मेहता और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इंडस्ट्री के लोगों से इस फिल्मोत्सव का बहिष्कार करने की अपील की।
बता दें कि 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट करने की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर राजकुमार राव और राधिका आप्टे को सौंपी गई थी। सोमवार शाम कार्यक्रम को होस्ट करते हुए राजकुमार राव ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री समृति ईरानी के नाम का मजाक उड़ा दिया।