शाहिद कपूर की शादी को छह साल पूरे हो गए हैं। शाहिद ने साल 2015 में दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी की थी। इस शादी से सभी हैरान रह गए थे क्योंकि शाहिद ने लव मैरिज छोड़ इंडस्ट्री के बाहर शादी की थी। मीरा शाहिद से 12 साल छोटी हैं और जब इनकी शादी हुई थी तब वो 21 साल की थीं। लेकिन अब दोनों के बीच जबरदस्त बांडिंग दिखती है। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं।
मीरा शाहिद की शादी को 6 साल: लव मैरिज छोड़ शाहिद ने की थी 12 साल छोटी मीरा से शादी, देखें Wedding Album
मीरा ने अपनी शादी की सालगिरह पर शाहिद के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, मैं तुमने बहुत प्यार करती हूं, खुशनुमा 6 साल, मेरे प्यार मेरी जिंदगी।
View this post on Instagram
आपको बता दें, मीरा ने शाहिद से शादी के पहले एक शर्त रखी थी, जिसमें कहा कि उन्हें अपने बाल पहले की तरह रखने होंगे, तभी वह उनसे शादी करेंगी।
अपनी शादी को लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। बीती सात जुलाई को इन दोनों ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई।