शाहिद कपूर ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में काफी नाम कमा लिया था। अब उन्हीं के नक्शे कदम पर शाहिद के भाई ईशान खट्टर भी चल पड़े हैं। ईशान इन दिनों माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की शूटिंग कर रहे हैं।
इस मामले में सौतेले भाई शाहिद से चार कदम आगे हैं ईशान खट्टर, बॉलीवुड में आते ही छुड़ा देंगे छक्के
आज ईशान ने फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया है। ईशान इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। ईशान खट्टर शाहिद की मां नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। शाहिद, ईशान से बहुत प्यार करते हैं और अपने भाई का करियर बनाने में काफी मदद कर रहे हैं।
इस मामले में सौतेले भाई शाहिद से चार कदम आगे हैं ईशान खट्टर, बॉलीवुड में आते ही छुड़ा देंगे छक्के
इसके अलावा ईशान भी अपने भाई की तरह कोरियोग्राफर श्यामक डावर के स्टूडेंट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान, शाहिद से ज्यादा अच्छे स्टूडेंट हैं। जहां शाहिद अपने कूल और शांत बिहेवियर के लिए जाने जाते हैं। वहीं ईशान उनसे बिलकुल उलट बेहद तेज-तर्रार हैं।
इस मामले में सौतेले भाई शाहिद से चार कदम आगे हैं ईशान खट्टर, बॉलीवुड में आते ही छुड़ा देंगे छक्के
सेट पर वो अपने जूनियर आर्टिस्ट से बदतमीजी से बात करते हैं। खबरों की मानें तो इरानियन डायरेक्टर माजिद मजीदी अपना गुस्सा दिखाने के लिए एक ट्रांसलेटर साथ लेकर आए हैं। जब ईशान सेट पर कोई बदतमीजी करते हैं तो वो माजिद उन्हें डांटते हैं। इसके बाद ट्रांसलेटर ईशान को इंग्लिश या हिंदी में समझाता है।
इस मामले में सौतेले भाई शाहिद से चार कदम आगे हैं ईशान खट्टर, बॉलीवुड में आते ही छुड़ा देंगे छक्के
ईशान अभी स्टार नहीं बने हैं लेकिन उनके नखरे किसी सुपरस्टार से भी ज्यादा हैं। ईशान जब इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए थे तो करीब 80 लोग पहुंचे थे। उनमें से ईशान को सिलेक्ट किया गया। ईशान की जितनी अच्छी बॉन्डिंग शाहिद से है उतनी ही अच्छी भाभी मीरा से भी है।