'पद्मावत' में राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाने के बाद शाहिद कपूर काफी खुश हैं। लेकिन अब वो कुछ ऐसा करने वाले है जिसे जानने के बाद उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। यहां तक की इस काम में उनका साथ सलमान भी दे रहे हैं।
2 of 6
SHAHID KAPOOR
- फोटो : SELF
शाहिद कपूर जल्द ही 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो 20 साल के लड़के का किरदार निभाएंगे और इसके लिए उन्होंने अपना काम शुरू भी कर दिया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में वह एक वकील का रोल निभा रहे हैं जिसकी उम्र 20 साल है जिस वजह से शाहिद इस वक्त अपना मेकओवर करने में जुटे हैं।
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक शाहिद के कास्ट्यूम डिजाइनर नीलांचल घोष और दर्शन जलन इस काम के लिए रात दिन एक कर रहे हैं। इस बारे में प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने बताया - 'इस फिल्म में शाहिद उत्तराखंड के रोमांटिक लड़के का किरदार निभा रहे हैं। जिस वजह से कास्ट्यूम डिजाइनर उन्हें वकील का लुक देने के कपड़ों के लिए फैब्रिक भी वहीं का मंगा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद स्वेटर और जैकेट पहने हुए दिखाई देंगे क्योंकि फिल्म में सर्दियों की लोकेशन दिखाई जाएगी।'
इस फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में 9 फरवरी से शुरू होगी जबकि यामी मार्च में शूटिंग का हिस्सा बनेंगी।
शाहिद के लुक की बात करें तो वह काफी अर्से बाद इसमें क्लीन शेव में नजर आएंगे वहीं इसमें उनका साथ बॉलीवुड के टाइगर भी देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान जल्द ही अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग करने वाले हैं इस फिल्म वो 18 साल के लड़के का रोल निभाएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अपनी से आधी उम्र के किरदार को निभाना दोनों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।