इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। हाल ही में प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस फिल्म के निर्माण पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर 'डॉन 3' पर काम कर रहे हैं। काम पूरा होने के बाद इसका आधिकारिक रूप से एलान किया जाएगा। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस की खुशी परवान चढ़ने लगी। मगर, फिल्म से जुड़ी अब एक और अहम खबर आ रही है, जो फैंस को निराश कर सकती है।
Don 3: फरहान की 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान? नए एक्टर से चल रही बात
फिल्म 'डॉन 3' पर काम चल रहा है यह तो कंफर्म है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'डॉन 3' के सिलसिले में शाहरुख खान के साथ कई बार विस्तृत चर्चा की है। कोविड महामारी से पहले भी इस बारे में कई आइडिया शेयर किए गए थे।
कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर हाल में भी कुछ मीटिंग हुईं, लेकिन नतीजा यही निकलकर आया है कि शाहरुख खान अब फिर से डॉन बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शाहरुख खान कुछ कमर्शियल फिल्में करना चाहते हैं, जो दर्शकों के एक सार्वभौमिक वर्ग के लिए हों। 'डॉन 3' उस खांचे में फिट नहीं बैठती है, जिस तरह का सिनेमा शाहरुख खान अब आगामी कुछ वर्ष करना चाहते हैं।
Lyca Productions: करण जौहर से डील टूटने के बाद से निशाने पर लाइका, रुपहले पर्दे के पीछे की ये है पूरी कहानी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' में तीन पीढ़ी के डॉन यानि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक अगली पीढ़ी के किसी स्टार को साथ लाने का आइडिया दिया। लेकिन शाहरुख खान का मानना है कि डॉन यूनिवर्स को यह आइडिया बनावटी बना सकता है। ऐसे में किंग खान ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की सलाह टीम को दी।
Serial Killers On Screen: सीरियल किलर पर बनी इन 10 कहानियों को अकेले न देखें, मासूमों की हत्याओं के गुनहगार
बता दें कि फरहान इस वक्त महिला केंद्रित फिल्म 'जी ले जरा' में व्यस्त है। इस फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगी। नवंबर से इस फिल्म पर काम शुरू होगा। वहीं, 2024 में यह फिल्म रिलीज हो सकती है।
Shriya Saran: श्रिया सरन ने फिल्मों की थिएटर रिलीज पर दिया जोर, एक्ट्रेस को मिलने वाले रोल पर कही यह बात