बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन आज अपना 22वां बर्थडे मना रहे हैं । आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टारकिड हैं । अपने पिता की तरह वो भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं । आर्यन काफी स्टाइलिश और हैंडसम हैं । लड़कियों के बीच आर्यन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । इसी वजह से आर्यन का नाम कई लड़कियों से भी जुड़ चुका है ।
इसमें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का नाम भी शामिल है। नव्या और आर्यन एक ही स्कूल से पढ़े हैं । स्टारकिड होने के नाते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। कुछ समय पहले दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आई थीं । इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । हालांकि बाद में ये अफवाह साबित हुई ।
4 of 5
aryan khan
- फोटो : social media
आर्यन की ग्रेजुएशन पार्टी के दौरान वो तस्वीरों में लंदन बेस्ड गर्ल के साथ नजर आए थे । आर्यन को रेड टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए लड़की के साथ काफी क्लोज होते देखा गया था, जिसके बाद इस मिस्ट्री गर्ल के साथ आर्यन के रिश्ते में होने की खबरें सामने आई थीं।
वैसे आर्यन की कई लड़कियों के साथ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द लॉयन किंग' में उन्होंने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी थी। इसी फिल्म के लिए उनके पिता शाहरुख खान ने मुफासा के लिए आवाज दी थी।