{"_id":"5df321e78ebc3e87e915c826","slug":"shah-rukh-khan-son-abram-khan-told-paparazzi-for-his-car-exit-at-rani-daughter-adira-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान से एक कदम आगे हैं बेटे अबराम, इशारों में मीडिया से कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान से एक कदम आगे हैं बेटे अबराम, इशारों में मीडिया से कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
करीब एक साल से किसी भी फिल्म में न नजर आए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे सुर्खियां बटोरने में शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी बिलकुल पीछे नहीं हैं। अबराम जब भी मीडिया के सामने आते हैं तो उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर अबराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख के बेटे अबराम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अबराम कार में बैठे नजर आ रहे हैं और मीडियाकर्मियों को इशारे कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो में ही एक फोटोग्राफर की आवाज आती है, जो कहते हैं, 'बच्चा हटा रहा है यार...बच्चा समझदार है।'
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा की बर्थडे पार्टी के बाद का है। जिस वक्त अबराम वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे और मीडियाकर्मी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। अबराम के इस वायरल वीडियो की हर कोई तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे कमेंट किए जा रहे हैं जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि अबराम अपने पिता शाहरुख खान से भी एक कदम आगे हैं और समझदारी का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात शाहरुख खान की करें तो वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख ने बौने का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan house
- फोटो : social media
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के लिए कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि बीच बीच में बार बार ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि शाहरुख जल्दी ही निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।