शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाले डायरेक्टर कर्नल राजकपूर का 87 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। शाहरुख ने छोटे पर्दे पर सीरियल फौजी से कदम रखा था। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था।
2 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
शाहरुख खान ने कहा कि फौजी के सेट पर दिवंगत कर्नल राजकपूर के कारण उन्हें बहुत प्यार दिया जाता था। उन्होंने साल 1988 में टेलीविजन सीरीज 'फौजी' का निर्देशन किया था।
3 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
कर्नल राजकपूर को श्रद्धांजलि देते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया- वो मुझसे बहुत प्यार करते थे। मुझे प्रेरित करते थे और अगर आज सेट पर मुझे लाड़-प्यार पाने की आदत है तो सिर्फ उनकी वजह से, उन्होंने मुझ जैसे एक साधारण से लड़के को अपने जैसा 'फौजी' बनाया। हम आपको बहुत याद करेंगे सर..हमेशा। आपको आपके नए मिशन पर शांति मिले।
4 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
शाहरुख खान को एक बड़ा ब्रेक देने में कर्नल राजकपूर का मुख्य योगदान रहा। हालांकि वह इस बात को कभी भी नहीं स्वीकारना चाहते थे कि उन्होंने शाहरुख खान को बनाया। वह हमेशा यही कहते थे कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बनाया है।
5 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
उन्होंने समर खान की किताब "SRK - 25 Years of a Life" में अपनी बात रखी थी और शाहरुख़ खान के बारे में कई बातें बताई थीं। उन्होंने लिखा, 'शाहरुख के माता-पिता ने उन्हें बनाया, मैंने कुछ नहीं किया। मैंने उन्हें सुपरस्टार नहीं बनाया। मैंने बस एक नौकरी के लिए सही आदमी को चुना। उनके जीवन में इससे पहले या उसके बाद जो हुआ, उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।'