शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान छुट्टियों को दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रही हैं। हाल ही में वह पूल में फुर्सत के पल बिताती नजर आई थीं। वहीं, अब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मुंबई से बाहर ट्रिप प्लान की है।
सुहाना खान अपने दोस्तों को ताज महल के दीदार कराने ले गईं। दुनिया के सात अजूबों में से एक इस जगह पर गर्ल गैंग ने खूब मस्ती की। सुहाना खान और उनके दोस्तों के साथ मां गौरी खान भी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं।
सुहाना और उनकी मां समेत कुल 15 लोग ताज महल घूमने गए थे। अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए तारीफें बटोरनी वाली सुहाना खान ने इस बार भी इंप्रेस किया। जींस के साथ उन्होंने लंबा कुर्ता पहना और साथ में सनीकर्स पहने। वहीं उनकी मां गौरी खान नीले रंग की जींस और सफेद टीशर्ट में नजर आईं।
4 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Instagram
सुहाना खान इन दिनों लंदन में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। जब शाहरुख खान से सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सुहाना का झुकाव थियेटर की तरफ ज्यादा है और वह कॉलेज में नाटक प्रस्तुत करती हैं।' उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि सुहाना मुझसे एक्टिंग नहीं सीखना चाहतीं।'
शाहरुख खान ने कहा कि अगर इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के प्रति नजरिया नहीं बदला तो सुहाना खान तभी फिल्मों में काम कर पाएंगी जब वह मुझसे पांच गुना ज्यादा मेहनत करें और 10 गुना कम मेहनताने पर संतोष करने के लिए राजी हो जाएं। सुहाना खान की मां गौरी खान ने जानकारी दी है कि वह जल्द एक फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आएंगी।