बबीता कुमारी के किस करते ही बेकाबू हुए 'बउआ सिंह', सलमान के साथ 'इश्कबाजी' करते आए नजर
गाने की शुरुआत तब होती है जब बबीता कुमारी बनीं कटरीना बउआ सिंह यानी शाहरुख को किस कर देती हैं। बबीता के किस से बउआ सिंह खुशी से पागल हो जाता है और कहता है- दुनिया वालों तुमने लाइफ में कभी मेरी इज्जत नहीं की... हमेशा कहा- ये देखो बौना जा रहा है...ये देखो बौना आ रहा है...आज उसी बोने को बबीता कुमारी ने होठो पर चूम लिया है। फिर शुरू होता है शानदार म्यूजिक के साथ ये देसी पार्टी सॉन्ग।
गाने के बोल के साथ ही इसकी बीट्स भी शानदार हैं और इसे फैन्स की ओर से साल का डांस नंबर बताया जा रहा है। ये गाना आपको किसी भी पार्टी में डांस करने पर मजबूर कर देगा। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है। इसमें आपको सलमान खान, गणेश आचार्य की भी झलक देखने को मिलेगी।
यहां सुने ये गाना
फिल्म में बउआ सिंह का किरदार निभा रहे शाहरुख ने पहले इस तरह का किरदार नहीं किया है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुकी है। फिल्म को गौरी खान प्रोड्यूसर कर रही हैं और आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हो रही है।