सितारों की अनदेखी तस्वीरें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी एक ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो बहुत क्यूट लग रही हैं।
'नवाब खानदान' से ताल्लुक रखती हैं ये अभिनेत्री, पुरानी तस्वीर में आप पहचान पाए क्या?
सारा ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात ये है कि उन्होंने दो तस्वीरें एक ही एक्सप्रेशन के साथ शेयर की हैं। इस दौरान सारा ने इंडियन आउटफिट पहना है और ढेर सारी ज्वैलरी पहनी है। सारा की अभी की जो तस्वीर है उसे देख ऐसा लग रहा है वो किसी मार्केट में हैं।
सारा ने इसके साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा- 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं। छोटी सारा। एक ही तरह, एक ही पोज, एक ही एक्सप्रेशंस और वैसा ही सजना धजना, वैसी ही प्रतिबद्धता। हां, एक बात और यह कि यह बच्ची कुछ खराब लग रही है और उसके डर से इस बात को समझा जा सकता है।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो क्लासिकल डांस करती नजर आई थीं। सारा 'सत्यम शिवम सुंदरम' फिल्म के गाने 'भोर भये पनघट पे' पर डांस कर रही हैं। सारा का ये क्लासिकल डांस स्किल देखकर उनके फैंस भी खुश हो गए।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
फिल्मों की बात करें तो सारा हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। जल्द ही वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कूली नं. वन' के सीक्वल में दिखेंगी।
लॉकडाउन के दौरान फार्महाउस में फंसे सलमान खान, पिता सलीम ने बताया कैसा है हाल