सारा अली खान इन बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं। अपने अंदाज उन्होंने लोगों के दिलों में बहुत ही कम समय में जगह बना ली है। उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक चैट शो के दौरान उन्होंने कहा था वो कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। सारा की ये ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।
2 of 6
Kartik Aaryan Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बीते दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग कर रहे थे। हाल ही में दोनों पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। जिसकी फोटोज और वीडियोज दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
3 of 6
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
अब दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों केंडिल लाइट डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो फोटोज दिल्ली के एक होटल की है, जहां कार्तिक और सारा डेट पर आए थे। यहां दोनों फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाते हुए दिख रहे हैं।
4 of 6
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
यहां सारा जहां वाइट सूट में खूबसूरत लग रही हैं, वहीं कार्तिक ऑरेंज स्वेटशर्ट में स्मार्ट दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साथ नजर आ रही है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने कहा था कि जब भी उन्हें वक्त मिलेगा वो सारा को डेट पर ले जाएंगे।
5 of 6
सारा सुशांत
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' हिट रही थी । फिल्म में सारा और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था । इस फिल्म के बाद सारा और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ीं । कुछ दिन बाद ही दोनों के रोमांस की खबरें भी आने लगीं । सुशांत के बर्थडे पर सारा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उन्हें विश करने पहुंची थीं ।