पुलवामा हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कंगना रनौत, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत की कई बॉलीवुड स्टार्स हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि देकर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। इस घटना से स्टार किड्स भी आहत हैं और उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : news18
हाल ही में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान मुंबई में एक इंवेट में शिरकत करने पहुंचीं । इस दौरान सारा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलवामा में हुए हमले की कड़ी निंदा की। सारा ने कहा कि यह बहुत ही दुखदाई है और इससे डर भी लगता है और गुस्सा भी आता है।
3 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : twitter
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस घटना से दुखी हैं। जाह्नवी ने इस हादसे के बाद कहा, 'पुलवामा आतंकी हमले के शहीद और बहादुर जवानों के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। यह एक अमानवीय, कायराना, क्रूर और अन्याय से भरा कृत्य है।'
4 of 5
Amitabh Bachchan,taapsee pannu
- फोटो : social media
इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने हर शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने कार्यालय को पुलवामा के सभी शहीदों के घरवालों के पते इकट्ठा करने को कहा है ताकि वह हर परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक मदद भेज सकें।
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।