{"_id":"5b2dce574f1c1b6c4d8b8220","slug":"sapna-choudhary-turns-dance-teacher-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस के लिए सपना चौधरी ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला, वीडियो वायरल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस के लिए सपना चौधरी ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary
हरिणावी डांसर सपना चौधरी के डांस के सभी दीवाने हैं। 'बिग बॉस' से निकलने के बाद सपना चौधरी के पास मानो ऑफर्स की बौछार सी आ गई हैं। सपना डांसर से एक्टर और अब टीचर भी बन गई हैं। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं, सपना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैंस को खुलेआम चुनौती दे रही हैं।
Trending Videos
सपना चौधरी
- फोटो : self
इस बात में तो कोई शक नहीं है कि सपना चौधरी एक बेहतरीन डांसर हैं। यहां तक कि उनके डांस के दीवाने 'बिग बॉस' में भी नजर आए। अगर अब हम आपसे कहे कि सपना आपको घर बैठे डांस सिखाएंगी तो आप क्या कहेंगे। अरे जनाब, यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है।
Sapna Choudhary
दरअसल, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह फेमस गाने 'तेरी आंख्या का ये काजल' पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ ही सपना ने अपने फैंस को डांस करने का चैलेंज भी दिया है।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary
वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सपना चौधरी राजनीति से जुड़ सकती हैं। इन खबरों को तब हवा मिली जब सपना चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित कार्यालय जाकर उनसे मिलने का वक्त मांगा। इस कदम से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगनी लगी हैं, हालांकि इस बारे में उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
Sapna Choudhary
बिग बॉस से सुर्खियों में आईं सपना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करना चाहती हैं। उन्हें दिल्ली के पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन अपने साथ लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। वहां उनकी किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई। जय किशन का कहना है कि सपना सोनिया और राहुल से मिलकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देना चाहती हैं।