इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2021 यानी आईएफएफएम 2021 को लेकर दुनिया भर के सभी सिनेप्रेमियों में उत्साह बढ़ता दिख रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होन जा रहे आईएफएफएम 2021 के लिए अंशुमन झा, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की आलोक शर्मा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'बुलेट प्रूफ आनंद' भी चयनित हुई है। 'बुलेट प्रूफ आनंद' फिल्ममेकिंग में एक नया प्रयोग है और इसे ब्रूस ली की तमाम फिल्मों के अलावा और राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ को एक अनोखी श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया है। फिल्म का प्रीमियर आईएफएफएम 2021 के तहत मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया मं होगा।
संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अंशुमान की फिल्म चली मेलबर्न, ब्रूस ली की फिल्मों से जुड़ी ‘आनंद’ की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 26 Jul 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन