संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि माधुरी दीक्षित के रोल में कौन नजर आने वाला है। हालांकि खबर है कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना उनका किरदार निभा सकती हैं लेकिन क्या वजह है कि माधुरी दीक्षित के रोल को छुपा के रखा जा रहा है। क्या है इसके पीछे का राज?
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को लेकर जहां हर कोई उत्सुक है माधुरी दीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले से ही डरी हुई थीं। खबर है कि माधुरी ने संजय दत्त को फोन करके कहा था कि इस फिल्म से वह उन्हें न जोड़ें। माधुरी का कहना है कि अब उनके और संजय दत्त दोनों के बच्चे बड़े हो चुके हैं। ऐसे में अब 25 साल पुराने पन्ने न पलटे जाएं। आखिर वो कौन सा राज है जिसे माधुरी ने आज तक छुपा के रखा है और अब आगे भी छुपाना चाहती हैं।
माधुरी दीक्षित 80 के दशक के आखिरी सालों में अपने करियर के ऊचाइंयों पर थीं। उनकी 'तेजाब' और 'दिल' जैसी फिल्मों ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को एक ही फिल्म में साइन किया गया और उस फिल्म का नाम था 'साजन'। ये वही फिल्म है जिसके गाने आज भी लोगों को याद हैं। फिल्म में रोमांस करते-करते माधुरी और संजय दत्त एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। मुश्किल ये थी कि संजय दत्त शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी
फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। दोनों के रोमांस पर दर्शकों ने भी मुहर लगा दी थी। पर्दे पर कमाल करने वाली इस जोड़ी को फिर से साथ में साइन किया गया, और अब फिल्म थी, 'खलनायक'। दोनों के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में भी होने लगे। 'खलनायक' की शूटिंग के दौरान दोनों इस बात को मान गए कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। वहीं माधुरी का परिवार उनके और संजय दत्त के रिश्ते के खिलाफ था। इसकी वजह थी संजय की शादीशुदा जिंदगी और उनके लंबे समय तक ड्रग्स का आदी रहना।
हालांकि माधुरी दिल के सामने मजबूर थीं। वह संजय दत्त से बहुत प्यार करने लगी थीं। संजय दत्त और माधुरी दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखते थे। माधुरी नहीं चाहती थीं कि उन्हें किसी का घर तोड़ने वाला कहा जाए। साल 1993 में संजय दत्त विदेश में शूटिंग के लिए गए हुए थे। उनको बहन प्रिया ने फोन किया। इसी फोन ने संजय और माधुरी के रिश्ते बीच दरार डाल दी। संजय को बताया गया कि उनके खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।