साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों ने चेन्नई में हुए कैप्टन मार्वल इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया। कैप्टन मार्वल फीवर ने साउथ की इन सुंदरियों को जकड़ लिया है। काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत, तमन्ना भाटिया और सामंथा अक्किनेनी ने 8 मार्च को रिलीज़ हो रही कैप्टन मार्वल फिल्म को लेकर अपने एक्साइटमेंट को साझा किया।
2 of 4
Rakul Preet Singh, Kajal Aggarwal,
- फोटो : amar ujala
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में दक्षिण में कैप्टन मार्वल के प्रमोशन के सिलसिले में चेन्नई में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें साउथ की चारों सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और तमन्ना भाटिया को एक साथ लाया गया। महिला दिवस मनाते हुए इस कार्यक्रम का शीर्षक "हर इन हीरो" रखा गया।
3 of 4
Samantha Akkineni
- फोटो : amar ujala
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रिलीज होने वाली है मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म में ब्री लार्सन को मुख्य किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में देखा जा सकेगा। 1968 में डेनवर्स को मार्वल कॉमिक की किताबों से परिचित कराया गया था। चेन्नई में हुए प्रमोशन के दौरान इन मशहूर अभिनेत्रियों ने खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
4 of 4
Kajal Aggarwal
- फोटो : amar ujala
तस्वीरों में देख सकते हैं कि समांथा प्रिंटेड आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं, जबकि काजल ने ब्लैक एंड व्हाइट हाई नेक ड्रेस पहनी हुई है। ईवेंट में तमन्ना भाटिया व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं वहीं रकुल प्रीत सिंह लाइट पिंक आकर्षक ड्रेस पहनी थी और लाइट मेकअप करा हुआ था।