टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सामंथा अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए तो मशहूर हैं ही साथ ही वह अपनी खूबसूरती के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं और खुलकर अपने विचारों को फैंस के साथ साझा करती हैं। लेकिन सामंथा के इस अंदाज की वजह से वह कई बार मुसीबत में भी फंस जाती हैं। हालांकि सामंथा इन परेशानियों का सामना करने में पीछे नहीं हटती और बखूबी ट्रोल्स का जवाब भी देती हैं।
2 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : instagram
सामंथा अक्किनेनी साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से तो एक हैं साथ ही वो अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हमेशा सिंपल लुक में दिखती हैं लेकिन फिर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उनके फोटोशूट देख तो फैंस दीवाने ही हो जाते हैं। वहीं उनके फोटोशूट के दौरान का एक मजेदार किस्सा भी काफी मशहूर है जिसके लिए सामंथा चर्चा में बनी रही थीं।
3 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : Twitter
दरअसल, एक फोटोशूट के दौरान एक जर्नलिस्ट ने उनसे बड़ा ही अजीबो-गरीब सवाल पूछ लिया था जिसे सुनकर सब हैरान रह गए थे। सवाल था कि यदि सामंथा को खाने या शारीरिक संबंध में से किसी एक को चुनना हो तो वह किसे चुनेंगी। हालांकि यह सवाल सुनकर सब चौंक गए थे लेकिन सामंथा ने बेझिझक इसका जवाब दिया था।
4 of 6
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : instagram
सामंथा ने जवाब में कहा कि वह शारीरिक संबंध चुनना पसंद करेंगी जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था क्योंकि हमारे समाज में इससे जुड़ी बातें खुलकर करना आज भी एक टैबू की तरह है। लेकिन सामंथा उन्होंने विवादों का डटकर सामना किया था। इसके अलावा भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर कई अहम मुद्दों पर अपनी बातों को रखती आई हैं।
5 of 6
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात सामंथा के निजी जिंदगी की करें तो वह साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की पत्नी हैं। सामंथा और नागा चैतन्य की शादी एक बिग फैट इंडियन वेडिंग की तरह थी जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।