फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गीत के साथ म्यूजिक वीडियोज की ट्रायलॉजी पूरी करेंगे सलमान खान, काम है जारी

Wed, 13 May 2020 01:47 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 May 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan will complete the music video trilogy
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में और भी ज्यादा रचनात्मक हो गए हैं। अपने दो सिंगल गीतों 'करोना प्यार' और 'तेरे बिना' को इस कोरोना काल में ही रिलीज करने के बाद अब वह एक और गीत को रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। सलमान खान का तीसरा गीत दुनिया में लॉकडाउन के इस समय में प्यार और सद्भावना बांटने पर आधारित होगा।

Salman Khan will complete the music video trilogy
तेरे बिना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान के करीबी सूत्रों ने बताया है कि सलमान के साथ उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर रह रहे लोग चाहते हैं कि लॉकडाउन के इस दौर में सलमान तीन म्यूजिक वीडियोज की एक श्रृंखला पूरी करें। जिस तरह पिछले दो गीतों ने अपनों को याद करना और प्यार करना सिखाया है, उसी तरह उनका अगला गीत भी दुनिया में प्यार और सद्भावना फैलाने पर केंद्रित होगा। फिलहाल सलमान गीत को लिख रहे हैं। जैसे ही गीत पूरा होगा, वैसे ही वह एक संगीत निर्देशक से संपर्क करेंगे।

Salman Khan will complete the music video trilogy
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान के पिछले दो गीतों की तरह यह म्यूजिक वीडियो भी सलमान खान के फार्म हाउस पर ही शूट किया जाएगा। घर में छोटे पैमाने पर काम होने की वजह से सलमान के परिवारजन और उनके करीबी दोस्त भी अलग-अलग चीजों में अपने हाथ आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan will complete the music video trilogy
सलमान खान, वलुश्चा डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग में जहां एक ओर जैकलीन फर्नांडिस स्टाइलिंग और मेकअप का ध्यान रखती हैं, वहीं दूसरी ओर वलुश्चा डिसूजा भी सेट को व्यवस्थित करने में मदद करती हैं। नए गीत के लिए अभी किसी निर्देशक से बात नहीं हुई है। अंदाजा है कि अगले गीत में सलमान के साथ वलुश्चा नजर आएंगी।

विज्ञापन
Salman Khan will complete the music video trilogy
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सलमान खान पनवेल में अपने फार्म हाउस पर रहकर अब तक दो म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं जिसमें से एक 'प्यार करोना' है और दूसरा हाल ही में रिलीज हुआ 'तेरे बिना' है। इस वीडियो में सलमान खान को जैकलिन फर्नांडिस के साथ देखा गया है।

देखिए रहमान के शागिर्द के किन गानों ने मचाया धमाल, बर्थडे ब्वॉय का नाम है, बेनी दयाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed