क्या आपको अभिनेत्री
रंभा याद हैं..वही रंभा जिन्होंने
'जुड़वां' और 'बंधन' जैसी फिल्मों में
सलमान खान के साथ रोमांस किया और ठुमके भी लगाए ? अगर हां तो क्या आप जानते हैं कि आज ये हीरोइन कहां है, क्या कर रही है और कैसी दिखती है ?
रंभा ने बेशक अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी लेकिन 90 के दशक में वो बॉलीवुड में टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं और सभी की पसंदीदा थीं। बॉलीवुड में लोग उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल कहते थे।
लेकिन चंद हिट फिल्में देने के बाद रंभा के बॉलीवुड करियर में गिरावट आने लगी और उनकी झोली में सिर्फ और सिर्फ छोटे रोल ही रह गए।
ये रोल करने के बजाय रंभा ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली जिनसे उनकी दो बेटिया हैं, लान्या और साशा।
रंभा ने सोचा था कि फिल्मों से दूर वो अपनी गृहस्थी में ही मन लगा लेंगी लेकिन हुआ उल्टा। शादी के कुछ सालों बाद ही रंभा और उनके पति के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं जिसके चलते वो अलग हो गए।