बिग बॉस के सीजन 11 को होस्ट कर रहे अभिनेता
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। उसे देखने वालों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच चुकी है।
ट्रेलर के रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर इसे दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके थे। ट्रेलर को फेसबुक और यूट्यूब दोनों पर मिलाकर करीब दो करोड़ 90 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले। सिर्फ फेसबुक पर 24 घंटे के भीतर इस ट्रेलर को एक करोड़ 30 लाख व्यूज़ मिले, जबकि यूट्यूब पर इसे एक करोड़ 60 लाख व्यूज़ मिले।
बता दें कि फिल्म का ये ट्रेलर बुधवार सुबह 11 बजे के करीब रिलीज किया गया था। करीब एक घंटे के अदंर ही इसे करीब 51 हजार से ज्यादा लाइक मिल गए। इस ट्रेलर को सलमान खान ने अपने फैंस के लिए ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'टाइगर आ चुका है, टाइगर दहाड़ने के लिए तैयार है'।
साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' के बाद दर्शकों को एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री एक साथ देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर इराक में शूट किए एक सीन के साथ शुरु होता है। जिसमें पीछे से एक आवाज आती है जो कहती है ,'जबसे दुनिया बनी है तबसे हर कोने में सिर्फ एक ही जंग हुई है सही और गलत की…रोशनी और अंधेरे की'।
ट्रेलर में आइएस के कमांडर 25 भारतीय नर्सों को बंधक बना लेते हैं। जिसके बाद टाइगर(सलमान खान) को इन बंधक नर्सों को अबू के कब्जे से छुड़ाने के लिए कहा जाता है।फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।