सलमान खान अपने फैंस के लिए सिकंदर लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म भले ही अगले साल रिलीज होगी, लेकिन इसकी चर्चा अभी से काफी ज्यादा हो रही है। इसका निर्देशन गजनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके एआर मुरुगदास कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
Sudheer Babu: ओटीटी प्लेटफॉर्म को खतरा मानते हैं सुधीर बाबू, कहा- कमाई पर पड़ता है असर, अपनी ओर से दिया सुझाव
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
हाल ही में निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग एक एक्शन सीक्वेंस के साथ 18 जून से शुरू होने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक्शन सीन मिशन इम्पॉसिबल के स्टंट डायरेक्टर डिजाइन करेंगे।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बताया जा रहा है कि टॉम क्रूज के मशहूर जंप सीन को फिल्माने वाले एक्शन डायरेक्टर्स सलमान खान की फिल्म से भी जुड़ेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस साल ईद के मौके पर सलमान ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी इस फिल्म का एलान किया था। अभिनेता के साथ इसमें साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 11 अप्रैल को ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Kangana Ranaut: 'राजनीति की तुलना में अभिनय आसान...,' सांसद बनीं कंगना रणौत ने दिया बड़ा बयान
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को सिकंदर से पहले टाइगर 3 में देखा गया था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल था, लेकिन दर्शकों पर इस फिल्म का कुछ खास जादू नहीं चल सका था।
Fardeen Khan: कैसे मिला था फरदीन खान को 'हीरामंडी' में 'वली' का किरदार, बोले- चुनौतीपूर्ण समय रहा..