{"_id":"576e1d934f1c1bb40cb4909a","slug":"salman-khan-says-i-am-dying-to-get-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान बोले, मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान बोले, मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं
Sat, 25 Jun 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की शादी पिछले दो दशक से ज्यादा वक्त से बॉलीवुड के लोगों और उनके प्रशंसकों के लिए उत्सुकता का विषय रही है। 51 के हो चुके सलमान भी कभी कुछ साफ नहीं कहते हैं। अब जबकि सलमान और लूलिया की शादी की खबरें पिछले कुछ समय से फिल्मी गलियारों में हैं, तो प्रशंसक जानने चाहते हैं कि आखिर सल्लू शादी कब करने वाले हैं। सलमान ने शादी को लेकर अब ऐसा कहा है जिस की किसी को उम्मीद नहीं थी।
'मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं'
2 of 6
सलमान खान के फार्म हाउस पर पिछले काफी समय से रोमानिया की सुंदरी लूलिया देखी जा रही हैं। सलमान के परिवार का कोई फंक्शन हो या फिर सल्लू कहीं शूटिंग के लिए जाएं लूलिया साथ होती हैं। ऐसे में खबर को पंख लग गए कि दोनों शादी कर सकते हैं। यहां तक कि शादी की तारीख को लेकर भी बातें होनी शुरू हो गईं।
'मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं'
3 of 6
कहा गया कि सलमान अपने बर्थडे पर शादी करने जा रहे हैं। इस बात को सलमान ने नकार दिया। हाल ही में 'सुल्तान' की शूटिंग के बाद सलमान ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनके 'रेप पीड़िता जैसा महसूस करता था' वाले बयान को लेकर खूब आलोचना हुई लेकिन इसी में शादी को लेकर भी बड़ी खुलासा कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं'
4 of 6
सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा कि अब किसी चीज के छोड़ने का नहीं बल्कि किसी का हाथ पकड़ने का वक्त है। अब सलमान आईफा अवार्ड के लिए स्पेन में हैं। वहां उनसे जब उनके 'रेप पीड़िता' के बयान पर सफाई मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनका चुप रहना ही बेहतर है लेकिन जब शादी को लेकर बात हुई तो वो इसका जवाब देने को तैयार दिखे। उन्होंने कहा कि वो तो शादी के लिए तैयार हैं लेकिन लड़की नहीं मानती। वो इतने पर ही नहीं रुके।
विज्ञापन
'मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं'
5 of 6
- फोटो : solaris
सलमान ने कहा कि मेरे अकेले शादी के लिए चाह रखने से कुछ नहीं होता दूसरी तरफ से भी तो हां होनी चाहिए। सलमान ने कहा कि मैं तो शादी करने को मरा जा रहा हूं लेकिन ये तभी हो सकता है जब लड़की भी तैयार हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।