सलमान खान और बॉबी देओल की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया । इस ट्रेलर में सलमान खान का स्वैग, बॉबी देओल का शर्टलेस अवतार और अनिल कपूर का एक्शन देखने को मिलेगा । सोशल मीडिया पर ट्रेलर को अच्छे और बुरे दोनों तरह के रिव्यू मिल रहे हैं ।
2 साल पहले सलमान खान ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी 'रेस 3', मेकर से कहा था- 'जाओ पहले...'
सलामन खान और फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी । इस दौरान सलमान खान ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया । उन्होंने कहा कि वो दो साल पहले इस फिल्म को रिजेक्ट कर चुके थे ।
उन्होंने कहा, 'मुझे ये फिल्म दो साल पहले ऑफर हुई थी लेकिन तब मुझे लगता था कि मैं रेस जैसी थ्रिलर फिल्म के लिए फिट नहीं हूं । मैंने रमेश तौरानी को फिल्म में कई बदलाव करने के लिए कहा था । उन्होंने फिल्म में बदलाव किए और फिर मैं इसके लिए तैयार था ।'
Intezaar hua khatam. Miliye meri #Race3 family se. #Race3Trailer OUT NOW : https://t.co/Dw8qTBR37U
#Race3ThisEid @SKFilmsOfficial @AnilKapoor @ShahDaisy25 @Asli_Jacqueline @thedeol @remodsouza @RameshTaurani @Saqibsaleem @FreddyDaruwala @tipsofficial @2454abudhabi
सलमान आगे कहते हैं, 'अब ये फिल्म बन चुकी है, ये बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग फिल्म है । इसमें इमोशन, एक्शन, म्यूजिक, ग्लैमर सारी चीजें हैं ।' फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट के होने को लेकर भी सलमान ने बात की ।