{"_id":"5d2eb6298ebc3e6ce47b1818","slug":"salman-khan-may-come-with-ex-girlfriend-in-nach-baliye-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' से पहले इस शो को जज करेंगे सलमान खान, एक्स-गर्लफ्रेंड भी शो में देंगी साथ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस' से पहले इस शो को जज करेंगे सलमान खान, एक्स-गर्लफ्रेंड भी शो में देंगी साथ!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान चाहे बड़े पर्दे पर आएं या टीवी पर, हमेशा खूब चर्चाओं में रहते हैं। भारत की सफलता के बाद रियलिटी शो बिग बॉस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन उससे पहले सलमान एक और शो में दिखने वाले हैं। इस शो में सलमान बतौर जज बनकर आएंगे।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
टीवी पर आने वाले सेलेब्स में से सलमान खान हाईएस्ट पेड सेलेब हैं। इस बार वो डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में दिखेंगे। जाहिर है सलमान हैं तो इस बार शो ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट के अलावा दर्शक भी इसे लेकर खूब उत्साहित हैं।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सलमान खान शो में बतौर जज बनकर आएंगे। इस दौरान उनके साथ एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी रहेंगी। दरअसल, स्टार प्लस ने एक प्रोमो जारी किया है। जिसमें कंटेस्टेंट कहते हैं कि 'क्या 'भाई' के साथ उनकी 'बलिए' भी होंगी?' हालांकि किसी का नाम नहीं लिया गया है।
संगीता बिजलानी का 9 जुलाई को जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने सलमान के परिवार के साथ पार्टी की। सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें आई थीं। जिसमें संगीता के साथ सलमान खान, यूलिया वंतूर, मोहनीश बहल, साजिद नाडियाडवाला पत्नी वर्धा के साथ दिखाई दिए। ऐसे में कहा जा रहा है कि संगीता बिजलानी शो को जज कर सकती हैं। बता दें कि सलमान खान नच बलिए के प्रोड्यूसर हैं। नच बलिए सीजन 9 का प्रसारण 19 जुलाई 2019 से स्टार प्लस पर होगा।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
इससे पहले सेट से एक वीडियो लीक हुआ था। जिसमें सलमान कहते हैं कि 'हर कोई मुझे मर्डर मिस्ट्री समझकर सुलझाने निकलता है। जिंदगी में मुझे क्या-क्या सुनने को नहीं मिला है। सलमान ने अपनी शादी की तारीख का किया एलान... अपनी शादी के सवाल पर रिपोर्टर पर फिर भड़के सलमान... क्या सलमान की अगली फिल्म उनकी एक्स के साथ होगी... कौन है वो बदनसीब जो सलमान का असली प्यार है? इतने सारे सवाल और कोई जवाब नहीं, सोच रहा हूं कि अब इन तमाम सवालों के जवाब दे ही डालूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।