ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिला जुला रिव्यू मिला है। हालांकि आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सिर्फ भारत में फिल्म ने पहले दिन 108 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये सलमान खान की किसी भी फिल्म को देश में मिली अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ ने देश में ‘पे पर व्यू’ के जरिए फिल्मों की रिलीज पर भी कामयाबी की मोहर लगा दी है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि इस फिल्म की वजह से सलमान खान को खूब ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर राधे को लेकर ना जाने कितने मीम्स आज भी तैरते हैं।
दर्ज हुआ मानहानि का मुकदमा
राधे फिल्म कई लोगों को अच्छी नहीं लगी। इसमें से एक कमाल आर खान (KRK) भी हैं। उन्होंने ट्वीट कर 'राधे' की काफी बुराई की थी। अब खबर है कि सलमान खान की लीगल टीम ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
2 of 5
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने ट्वीट पर इस खबर की जानकारी दी है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सलमान खान ने राधे के रिव्यू के लिए मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अब मैं सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा।'
3 of 5
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
के आर के ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मैं कई बार कह चुका हूं कि अगर कोई प्रोड्यूसर या एक्टर मना करता है तो मैं उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा। सलमान खान ने राधे के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है इसका मतलब वह मेरे रिव्यू से काफी आहत हुए हैं। इसलिए मैं अब उनकी फिल्म का कभी रिव्यू नहीं करूंगा। मेरा आखिरी वीडियो आज रिलीज हो रहा है।'
4 of 5
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ सलमान खान की बीते दो साल में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म है। इसके पहले सलमान खान की रिलीज हुई लाइन से तीन फिल्मों ‘रेस 3’, ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ में उनके फैंस को सलमान खान का स्टाइल एक जैसा ही नजर आया। फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। राधे, सलमान खान जैसे सुपरस्टार की पहली फिल्म है, जो भारत में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज हुई है।
5 of 5
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर
- फोटो : Twitter
फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान ने अंडरकवर कॉप राधे का रोल किया था और वही रोल उन्होंने इस फिल्म में किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं।