बिग बॉस 12 में धमाकेदार एंट्री करने वाले सलमान खान की 12वीं गर्लफ्रेंड भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री को तैयार हैं। बात हो रही है यूलिया वंतूर की, जोकि ' राधा तू गोरी मैं क्यूं काला' में नजर आने वाली है । बताया जा रहा है की फिल्म की शूटिंग जल्द ही मथुरा मे शुरू होने वाली है। यूलिया इस फिल्म में एक ऐसी फिरंगन को रोल निभा रही हैं जो मथुरा आकर कृष्णभक्ति में लीन हो जाती है, कुछ कुछ मीरा की तरह।
यूलिया सलमान के हर फैमिली फंक्शन में नज़र आती रही हैं और अब सलमान की बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें की यूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली है लेकिन इसके बावजूद भी इनकी हिंदी काफी अच्छी है । इन्होंने सुल्तान फिल्म का गाना 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई ' अपने आवाज में गाया है इसके साथ ही हिमेश रशमिया के संग' एवरी नाईट एड डे' को अपने शब्दों में गाया हैं।
गौरतलब है कि यूलिया से पहले शाहीन, संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, स्नेहा उल्लाल, कटरीना कैफ, क्लाउडिया सिएस्ला, ज़रीन खान, महक चहल, डेजी शाह, हेज़ल कीच भी किसी न किसी रूप में सलमान के साथ नाम जुड़ा है। इन हसीनाओं पर हिंदी सिनेमा के भाईजान ने दिल खोलकर प्यार लुटाया और कुछ तो बस सलमान के चाहने वालों की भाभी बनते बनते रह गईं।
सलमान खान की अब तक कुल 12 गर्लफ्रेंडस हो चुकी है और लेटेस्ट वाली अब बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही है। दरअसल, सलमान को जिस पर गुस्सा आता है उस पर पूरे कमिटमेंट के साथ आता है और जिन पर प्यार आता है तो बेशुमार आता है। हिंदी सिनेमा में इन दिनों अगर किसी का नाम हर किसी की जुबां पर है तो वह हैं रोमानिया की रहने वाली यूलिया वंतूर का।
खबर पक्की है कि सलमान खान के साथ मैं और मिसेज खन्ना बना चुके डायरेक्टर प्रेम सोनी को सलमान ने यूलिया वंतूर को लॉन्च करने का जिम्मा सौंपा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जिमी शेरगिल को भी लिए जाने की बात चल रही है और, सबसे दिलचस्प बात जो इस फिल्म की होगी वह है फिल्म में यूलिया का किरदार। अब देखना ये है कि यूलिया बॉलीवुड में सफल हो पाती हैं या नहीं।