सलमान खान की कई सारी गर्लफ्रेंड रहीं हालांकि उनके किसी भी रिश्ते को मंजिल नहीं मिल पाई । लेकिन जब भी मौका मिलता है वो किसी ना किसी एक्टर को प्यार करने के जरूर टिप्स जरूर बताते हैं । हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि सलमान किस तरह उनके लव गुरु बन गए थे जिसकी वजह से उन्हें एक प्यारी सी लड़की से Kiss मिला था ।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आदित्य अपनी फिल्म 'मलंग' का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। यहीं पर आदित्य ने सलामन से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया । यह घटना साल 2009 की है। इस वक्त आदित्य ने विपुल शाह की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के जरिए अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में आदित्य और सलमान ने साथ काम किया था ।
3 of 5
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस पर सलमान खान ने बताया कि फिल्म के सेट पर आदित्य को एक लड़की से प्यार हो गया। आदित्य उस लड़की को अप्रोच करना चाहते थे। आदित्य को ये नहीं समझ आ रहा था कि वो उसे कैसे अप्रोच करें । तब सलमान ने आदित्य को सलाह दी कि सीधे जाओ और लड़की से एक किस के लिए पूछो।
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
आदित्य ने सलमान की सलाह मानी और जाकर उन्होंने कहा, 'यार एक किस दो ना यार, प्लीज ना...'। सलमान ने बताया कि सलाह उनके काम आई और आदित्य को किस मिल भी गया। बता दें कि आदित्य की यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म में आदित्य के साथ दिशा पाटनी भी नजर आएंगी ।
5 of 5
फिल्म मलंग में आदित्य और दिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे । प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मलंग के कुछ डायलॉग्स को रिक्रिएट भी किया। इसके लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर दबंग स्टाइल को फॉलो किया। उनको ऐसा करने के लिए अनिल कपूर ने रिक्वेस्ट की थी।
अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में चार लव बर्ड पहुंचे एक साथ, रणबीर-आलिया पड़े सब पर भारी