हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान और खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के अनुसार इन दोनों की फिल्में 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'सूर्यवंशी' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी।
2 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि अक्षय कुमार की करण जौहर निर्मित फिल्म 'सूर्यवंशी' और सलमान खान की फिल्म 'राधे' दोनों एक साथ इस दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं। सलमान की तरफ से अभी उनकी फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
3 of 5
राधे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि जब निर्माताओं ने रिलीज की तारीख पर कोई बात ही नहीं की है तो इस दिवाली फिल्म 'राधे' के रिलीज होने का तो सवाल ही नहीं उठता। इसके अलावा पिछले दो दिन से खबरें यह भी हैं कि सलमान अपनी फिल्म की बची हुई शूटिंग को इस अगस्त में बांद्रा के महबूब स्टूडियोज में पूरी करेंगे। इस खबर की भी पुष्टि नहीं हुई है।
4 of 5
राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का मात्र 10 दिन की शूटिंग का ही काम बाकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम फिल्म पर तेजी से चल ही रहा है। अगर अगले कुछ महीने शूटिंग शुरू न भी की जाए तो भी कोई परेशानी नहीं आएगी। शूटिंग पूरी खत्म होने के बाद और फिल्म पूरी तैयार होने के साथ ही रिलीज पर फैसला लिया जाएगा।
5 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शुरुआत में अक्षय कुमार की करण जौहर निर्मित फिल्म 'सूर्यवंशी' मार्च के महीने में रिलीज होने वाली थी जबकि सलमान खान की फिल्म 'राधे' के लिए ईद को तय किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद हो गए। इसके बाद कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। जिन निर्माताओं को अपने नुकसान की भरपाई करने की जल्दी थी उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्मों को बेच दिया है।