'दबंग 3' की शूटिंग में शिवलिंग के अपमान के आरोप में फंसे सलमान, देनी पड़ी सफाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर सलमान पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा- , 'खान साहब, 'वन्दे-मातरम' कहने पर जब आपका धर्म खतरे में आ जाता है तब आपने कैसे सोच कि आप 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर-महेश्वर पहुंच कर 'शिव-लिंग' पर चारपाई बिछाकर उनके सर पर नाच करेंगे।'
वन्दे-मातरम .....
खान साहब "वन्दे-मातरम" कहने पर जब आपका धर्म खतरे में आ जाता है तब आपने कैसे सोच कि आप १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर-महेश्वर पहुँच कर "शिव-लिंग" पर चारपाई बिछाकर उनके सर पर नाच करेंगे... https://t.co/ZhpIagxnep
फिर क्या था मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी ही पड़ी। सलमान के कहा- मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा। सलमान खान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर के आसपास के क्षेत्र में शूटिंग करने के आग्रह का हवाला देते हुए कहा, "कमलनाथ के आग्रह पर ही महेश्वर का चयन किया है। मेरे दादा यहां पुलिस अधिकारी रहे हैं, अपना घर समझकर आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता मगर महेश्वर का नाम हो इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।