{"_id":"5d492c1e8ebc3e6c9e1ba228","slug":"salman-khan-and-madhuri-dixit-starer-film-hum-aapke-hain-kaun-completes-25-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हम आपके हैं कौन' के लिए माधुरी ने ली थी सबसे ज्यादा फीस, 100 करोड़ कमाने वाली बनी थी पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हम आपके हैं कौन' के लिए माधुरी ने ली थी सबसे ज्यादा फीस, 100 करोड़ कमाने वाली बनी थी पहली फिल्म
Tue, 06 Aug 2019 12:58 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं । ये फिल्म 5 अगस्त 1994 में रिलीज हुई थी । फिल्म में माधुरी के अलावा रेणुका साहणे, आलोक नाथ, मोहनीश बहल, अनुपम खेर और रीमा लागू भी मुख्य किरदार में थे । इसके 25 साल पूरे होने पर हम आपको फिल्म के बारे में ऐसी बातें बताते हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगी ।
माधुरी दीक्षित
परिवार, प्रेम, शादी और संस्कारों को दिखाने वाली इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था । ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी ।
salman khan
- फोटो : social media
'हम आपके हैं कौन' साल 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी । इस फिल्म में सचिन, साधना सिंह, इंदर ठाकुर और मिताली ने लीड रोल प्ले किया था । इंदर कुमार ने फिल्म में सचिन के बड़े भाई का किरदार निभाया था। एयर इंडिया फ्लाइट 182 के क्रैश में इंदर ठाकुर की मौत हो गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
माधुरी की इस फिल्म को आर्टिस्ट एमएफ हुसैन ने 85 बार देखा था । इसी फिल्म के बाद हुसैन, माधुरी के फैन हो गए थे । हुसैन ने माधुरी को लेकर एक फिल्म बनाई थी । फिल्म का नाम 'गजगामिनी' था । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी । एमएफ हुसैन ने माधुरी की कई पेंटिंग्स भी बनाई थीं ।
@MadhuriDixit Wins her first Screen Best Actress Award for Hum Aapke Hain Kaun pic.twitter.com/kkaH0vzq5Q
— MaddySmita (@MaddySmita) May 9, 2019
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित ने 2.75 करोड़ रुपये फीस ली थी । इसको फिल्म फेयर का बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला था । वहीं सूरज बड़जात्या को बेस्ट डायरेक्टर और माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था । साथ ही फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था ।