{"_id":"5ac872384f1c1bd7618b5fe6","slug":"salman-is-getting-vip-treatment-at-jodhpur-jail-questions-started-raising","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से नाराज जेल में बंद कैदियों के घरवाले, नियमों में छूट और 'VIP मेहरबानी' पर उठाए सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से नाराज जेल में बंद कैदियों के घरवाले, नियमों में छूट और 'VIP मेहरबानी' पर उठाए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा काट रहे सलमान खान की जमानत याचिका पर शनिवार सुबह बहस हुई। दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि दबंग खान को बेल मिलती है या दोबारा जेल। इस बीच सलमान राजस्थान के जिस जोधपुर सेंट्रल जेल में कैद हैं वहां बंद अन्य कैदियों के परिजन में इस सुपरस्टार के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
दरअसल, जेल प्रशासन सलमान खान पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा है। जेल नियमों के अनुसार, किसी कैदी से मुलाकात का समय और मिलने वालों की संख्या तय है। 15 दिन में अधिकतम तीन मुलाकाती 1 बार मिल सकते हैं। इस संख्या में कमी या बढ़ोतरी का अधिकार जेल अधीक्षक के पास होता है। इन्हीं नियमों में सलमान को ढील दी जा रही है।
इसी के चलते शुक्रवार को सलमान से चार लोगों को मिलने दिया गया। सलमान पर जेल प्रशासन की इस मेहरबानी पर अन्य कैदियों के परिजन में नाराजगी देखने को मिली। शुक्रवार सुबह सबसे पहले सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पहुंचे। इसके बाद एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा और दोनों बहनें अलवीरा-अर्पिता आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद लोग उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेते नजर आए। देर रात सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रविन्द्र कुमार जोशी समेत 87 अन्य जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बीच जेल प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में साफ किया गया है कि सलमान को किसी तरह का कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है।
No mobile phones or selfies are allowed, no outside food is coming inside, jail authorities are serving him food: Jodhpur Jail official on #SalmanKhan #BlackBuckPaochingCase pic.twitter.com/rzHF89mfDa
— ANI (@ANI) April 7, 2018